नैनीताल, जून 14 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल राजभवन में शनिवार को राजभवन के सभी कार्मिकों और उनके परिजनों के लिए परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कार्मिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और हालचाल जाना। राज्यपाल ने राजभवन में कई वर्षों से सेवाएं दे रहे कार्मिकों को सम्मानित किया और उनके समर्पण एवं कार्यनिष्ठा की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन में कार्यरत समस्त अधिकारी और कर्मचारी केवल कार्मिक नहीं, बल्कि एक परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य की समस्या मेरी अपनी समस्या है, जिसका समाधान उनकी प्राथमिकता है। कहा कि राजभवन नैनीताल ने हाल ही में 125 वर्ष पूरे किए हैं और आज भी इसकी भव्यता, गरिमा और सुंदरता जीवंत है। इसके संरक्षण और रखरखाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.