औरंगाबाद, अगस्त 19 -- गोह, संवाद सूत्र। पटना में बुधवार को राजद की ओर से आयोजित राजभवन मार्च में गोह प्रखंड से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी नेता नंदलाल यादव, डॉ. रामानंद यादव और अभिराम शास्त्री ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आयोजित मार्च में प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुबह से ही पार्टी के झंडे और बैनर लेकर दर्जनों वाहनों से कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं में मार्च को लेकर काफी उत्साह था। यह भी पढ़ें- तेजस्वी को हिरासत में लिए जाने पर बिफरे राजद कार्यकर्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...