मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। आगामी 19 अगस्त को पटना में होने वाले राजभवन मार्च की तैयारी को लेकर रविवार को जूरन छपरा स्थित राजद कार्यालय में युवा राजद की बैठक हुई। यह मार्च नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाला जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक एवं पूर्व युवा प्रदेश महासचिव विक्रांत यादव ने की। बैठक में 19 अगस्त को पार्टी कार्यालय से राजभवन तक प्रस्तावित विशाल पैदल मार्च एवं प्रदर्शन की रणनीति तय की गई। सीवान घटना के विरोध में प्रदर्शन व मार्च :इस मार्च का उद्देश्य छात्र आंदोलन के दौरान सीवान में पुलिस की ओर से कथित रूप से एके-47 के इस्तेमाल और दमनकारी नीतियों का विरोध करना है। वक्ताओं ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और कथित हिंसा के खिलाफ यह विरोध मार्च राजभवन तक जाएगा। बैठक में पूर्व युवा ...