रुद्रपुर, फरवरी 13 -- दिनेशपुर, संवाददाता। 16 तारीख को प्रस्तावित राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कहा वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कई मुद्दों पर प्रदेश भर के कांग्रेसी राजभवन का घेराव कर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिनाथ विश्वास के नेतृत्व में प्रेसवार्ता की गई। उन्होंने बताया तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ग चार की भूमि के लिए बनी नियमावली को वर्तमान सरकार ताक में रखकर जनविरोधी कार्य कर रही है। ऐसे ही अनगिनत मुद्दों को लेकर कांग्रेस के आला नेतृत्व के आह्वान पर 16 फरवरी को प्रदेश भर से कांग्रेस के लोग देहरादून जुटेंगे। इस दौरान वहां राजभवन का घेराव कर राज्यपाल को भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध कर ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र स...