रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 16 फरवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में सिटी क्लब में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के आह्वान पर प्रदेशभर के कांग्रेसी 16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेंगे और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा के झूठे बहकावे में नहीं आने वाली है और प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौंपेगी। कहा कि कांग्रेस विकास की सोच के साथ कार्य करती है और जाति, वर्ग व भेदभाव से ऊपर उठकर सभी के उत्थान के लिए प्रयासरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.