राजभवन के पास नौ से सहारा पीड़ितों का सत्याग्रह
रांची, अगस्त 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व भारती जनसेवा संस्थान की ओर से शनिवार को धुर्वा स्थित शर्मा मार्केट के पास केंद्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित कर 9 अगस्त से राजभवन के समक्ष प्रस्तावित अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि सहारा इंडिया में निवेश करने वाले पीड़ितों की राशि वापस दिलाने और सरकार से किए गए वादों को पूरा कराने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में संस्थान के पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार पर सहारा निवेशकों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और आंदोलन को व्यापक बनाने का निर्णय लिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार राम, प्रदेश अध्यक्ष सफकत नाज, प्रदेश सचिव संतोष साहू, संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.