विकासनगर, फरवरी 5 -- कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने नंदा की चौकी स्थित एक होटल में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें कांग्रेस के आगामी 16 फरवरी को राजभवन कूच को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शर्मा ने कहा कि कूच में सहसपुर विधानसभा से तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें केवल अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है, जबकि बेरोजगार, किसान और महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में दिनदहाड़े महिलाओं के साथ गंभीर घटनाएं हो रही हैं। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.