राजभर बोले- घर में रहिए, सुरक्षित रहिए
लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर टिप्पणी की। उन्होंने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा कि, 10 साल हो गए लेकिन लोग आपके विनाशकारी कार्यकाल को भूले नहीं हैं। घर में रहिए, सुरक्षित रहिए।राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि कब तक एसी कमरे में बैठकर पीसी करते रहेंगे। जमीन पर आइए। एकतरफा चुनाव में मजा नहीं आता है। आप सीधे जनता का सामना करने में क्यों घबरा रहे हैं? आपके कार्यकाल से आपके कार्यकर्ताओं के घर की महिलाओं को भी डर लगता है। यकीन ना हो तो किसी कार्यकर्ता के घर की महिला से बात कर लीजिए। ऐसा लगता है कि वर्ष 2012-2017 के बीच उत्तर प्रदेश में सरकार थी ही नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.