लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला जारी है। सैफई परिवार का भ्रष्टाचार पार्ट-2 का पोस्टर चस्पा करते हुए शनिवार को उन्होंने कहा कि सैफई परिवार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से भ्रष्टाचार में फंसा है।

भ्रष्टाचार के आरोप आधिकारिक एक्स हैंडल पर लंबी पोस्ट में राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में हुए भ्रष्टाचार के कुछ नमूने देखने हो तो सबसे बड़ा उदाहरण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से धन कमाने के लिए एक्सप्रेस-वे इतना घुमाया और ऊपर-नीचे किया कि यह हादसों के एक्सप्रेसवे के रूप में कुख्यात हो गया। कई लोग इसे मौत का एक्सप्रेसवे भी कहते हैं। जल्दी से जल्दी पैसा कमाने के लिए मानकों की अनदेखी की गई। अब तक न जाने कितने लोगों की ...