लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सुभासपा अध्यक्ष तथा पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एक्स पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अखिलेश यादव 27 तारीख से चिल्ला रहे हैं आप कि लखनऊ में हत्या हो गई..हत्या हो गई। हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई। अखिलेश बाबू मिल गया हत्यारा, आपका अपना, आपका बहुत करीबी...। सुना है गिरफ्तार आरोपी तो कोई सजातीय है न? आपकी 'समाजवादी लोहिया वाहिनी' का उपाध्यक्ष? दूसरा भी है? दोनों आपके वोटर हैं। अखिलेश इन्हीं को तो आप बोलते है कि 'बच्चा है तू मेरा'। ओम प्रकाश राजभर ने पीडीए की जातीय व्याख्या करते हुए टिप्पणी की है। यह भी पढ़ें- पांच दिनों में आपके वोटरों ने की गरीबों-ओबीसी की हत्याएं: ओम प्रकाश राजभर उन्होंने अखिलेश यादव के साथ एक व्यक्ति की फोटो...