लखनऊ, जुलाई 22 -- पेपरलीक मसले पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरोध प्रदर्शन पर बुधवार को सुभासपा अध्यक्ष व राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा है। आधिकारिक एक्स हैंडल पर राजभर ने कहा कि सपा सरकार में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र बेचे जाते थे।राजभर बीते कई दिनों से लगातार अखिलेश पर सीधे हमलावर हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि आप (अखिलेश) कहां विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। आपके राज में स्कूलों में खुले आम नकल होती थी। परीक्षा को व्यवसाय बना लिया गया था। प्रश्नपत्र बेचे जाते थे। फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जाते थे। सपा शासन में यादव और मुस्लिम के अलावा किसी और को नौकरी नहीं मिलती थी। यह भी पढ़ें- चाचा-भतीजा बोरा लेकर वसूली पर निकलते थे; राजभर ने अखिलेश से पूछा- सपा राज में शिक्षा का हाल भूल गए? सरकारी नौकरी की गा...