लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि सपा में टूट होगी और होकर रहेगी। मुरादाबाद के बाद मेरठ में भी टूट की शुरुआत हो चुकी है।

सपा की सभा की स्थिति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट में उन्होंने कहा कि मेरठ के मवाना में अखिलेश यादव की पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सभा बुलाई। मंच सजा था। माला थी और माईक भी था। कुछ लोग भी थे। दलित समाज से आने वाले पूर्व मंत्री, जो कि जाति से वाल्मीकि हैं, मंच की शोभा बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे तो उनके साथ गुर्जर समाज से आने वाले जिला अध्यक्ष भी उस शोभा का हिस्सा बनने के प्रयास में थे। देशभक्ति और समाजवाद का गीत बज रहा था। पूरा माहौल आपसी 'भाई और चारे' का था।

विरोध की स्थिति राजभर ने कहा कि उसके बाद मंच पर एक ज...