राजभर जागरण अभियान चलाने का निर्णय
बलिया, जून 14 -- बेल्थरारोड। अखिल भारतीय राजभर महासभा के मऊ, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और जिले के प्रमुख पदाधिकारियो की बैठक रविवार को सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी की आवास पर हुई। इसमें राजभर समाज की शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान पर चर्चा की गई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद विद्यार्थी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के प्रयास तेज है। गांव-गांव कमेटियां बनाने का सामूहिक प्रयास किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में राजभर जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर हरिहर राजभर, धीरज राजभर, रामानंद, मनोज कुमार, सुनील कुमार, जयनाथ, छोटेलाल राजभर, नगीना, धर्मेंद्र, मुन्ना, सुभाष, देवेंद्र राजभर आदि थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा जिला कमेटी ने ली संविधान की शपथ यह भी पढ़ें- भाकपा माले की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.