हरिद्वार, फरवरी 8 -- अखिल भारतीय ओबीसी महासभा की उत्तराखंड इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामवचन राजभर को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही, उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष पद के लिए सियाशरण यादव के नाम का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति पारित हुआ। प्रांतीय कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विजय सिंह पाल ने की। इस बैठक में यूजीसी की नई नियमावली के समर्थन में भी प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट में इस कानून से जुड़ी लंबित याचिका की सुनवाई तीन जजों की पीठ के समक्ष कराए जाने की मांग की जाएगी, जिसमें अनुसूचित जाति, ओबीसी और सवर्ण वर्ग के जज शामिल हों। इसके अतिरिक्त, इन मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के समक्ष जनहित ज्ञापन प्रस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विजय सिंह पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.