लखनऊ, जून 24 -- मध्य प्रदेश में प्रस्तावित हाई-वे के किनारे की जमीनों की खरीद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बचाव करने उतरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला किया है। उन्होंने बुधवार को आरोप लगाए कि सपा प्रमुख इसलिए मोहन यादव के पक्ष में खड़े हुए हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि सैफई परिवार के निवेश के बारे में बात आए। यह भी पढ़ें- एमपी में निवेश को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला, IAS भरत यादव का सपा से जोड़ा कनेक्शनआरोपों की श्रृंखला ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट में कहा है कि अखिलेश नहीं चाहते कि लोग उनका भरत यादव से संबंध जानें। भरत यादव सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष चंद्रपाल यादव के दामाद हैं। वह मध्य प्रदेश में राज्य सड़क...