लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हमें पता है कि आपके लोग बीते दस साल से हमारे घरों और जमीन पर आंख गड़ाए बैठे हैं।ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमें पता है कि आप लोगों का सबसे आसान निशाना, पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां हैं। सत्ता आई तो आपके लोग हमें मारेंगे-पीटेंगे। सपाई मुसलमानों से हमारे घरों को लुटवाओगे फिर आग में झोंक दोगे। यह भी पढ़ें- 17 में हारे, 22 में पिटे, अब 27 में सफाचट करेंगे; ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज आपके लोग कब्जा करने के लिए रोज हमारे घर और खेत का भाव पता कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि हम...