घाटशिला, जनवरी 25 -- धालभूमगढ़। पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत में मुखिया चित्तरंजन सिंह, ग्राम प्रधान विशाल नामता, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, पूर्व जिला परिषद आरती सामद की उपस्थिति में एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी माया रानी तथा सहायिका दानिज देवी की निगरानी में शनिवार को आमसभा की गई। आमसभा में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन, राजबाड़ी के लिए सेविका का चयन किया गया। चयनित सेविका मापदंडों को पूरा करते हुए पोषक क्षेत्र एवं इंटर पास की योग्यता रखती है। सेविका चयन के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए थे। इस क्रम में सर्वसम्मति से रजनी मांझी का चयन किया गया। यह केंद्र लंबे समय से प्रभार में चल रहा था। यहां की पूर्व सेविका गीता सिंह अप्रैल महीने में ही सेवानिवृत्त हो चुकी थी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति थी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.