धनबाद, मई 5 -- बरोरा। धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य, रेंगुनीबाड़ी निवासी गोविंद सिंह की पत्नी करुणा देवी के निधन पर सोमवार को गांव में एक शोक सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने की। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने करुणा देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी स्मृति में पौधारोपण भी किया गया। मौके पर केंद्रीय संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह एवं जोनल अध्यक्ष नीपू सिंह, सलाहकार सूर्य नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष अतुल सिंह, संगठन मंत्री रघुनाथ सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राम बालक सिंह, काली सिंह, सुरेन सिंह, दुर्गा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परमेंद्र सिंह सहित गौतम मंडल आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.