राजपूत संघ ने महाराणा प्रताप को किया नमन
बुलंदशहर, मई 9 -- शनिवार को नगर के बुगरासी रोड स्थित राजपूत भवन में राजपूत संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। राजपूत संघ अध्यक्ष सतीश चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, वीरता और संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- मुंगेर : महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनायी गयी इस दौरान राजेश चौहान, ठाकुर ओमपाल सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.