शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी पहुंचे ब्रिगेडियर माइकल डि. सूजा ने क्षेत्र के सभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। वैठक मे उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक में स्कूल निर्माण अस्पताल रोड चौड़ीकरण डिजिटल लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर आदि विषयों पर चर्चा की। कार्यस्थल एक बड़े प्रोग्राम की तैयारी में आर्मी मौजूद रही। ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा ने कहा कि गांव में एक अस्पताल निर्माण कराया जाए। फौज में भर्ती होने के लिए क्षेत्र के युवक काफी उत्साहित रहते हैं, दौड़ भाग करने के बाद भी उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगती। युवाओं को फौज में भर्ती के लिए खास सुविधा प्रदान कराई जाएगी। जो युवा फौज में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए राजपूत रेजीमेंट फर्रुखाबाद फतेहगढ़ की तरफ से कोचिंग सेंटर भेजा जाएगा। जहां स...