हापुड़, जून 21 -- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में योग सप्ताह के छठे दिन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक ओमपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग विशेषज्ञ भारतीय शर्मा ने योग से संबंधित सूक्ष्म क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए उनके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. निधि भी उपस्थित रहीं। लगभग एक घंटे तक चले योगाभ्यास सत्र में सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- महाविद्यालयों-चिकित्सालयों में हुआ योग उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग आवश्यक है...