रामगढ़, मार्च 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। राजपूताना परिवार गिद्दी जोन के पदाधिकारी और सदस्य रांची में आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। राजपूताना परिवार गिद्दी जोन के सचिव विकास सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज को एक सूत्र में पिरोना और युवाओं को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ना है। समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। आज का यह समागम दर्शाता है कि हम अपने हक और गौरव के लिए पूरी तरह संगठित हैं। राजपूताना परिवार गिद्दी जोन के प्रवीण सिंह, दीपक सिंह, राजीव रंजन सिंह, रवि सिंह सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.