सासाराम, अप्रैल 19 -- बिक्रमगंज, हिटी। फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुर और काराकाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। राजपुर थाना क्षेत्र के तेंदुबहार निवासी सियाराम मुसहर के पुत्र मनोज मुसहर को पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष अंशुमाला ने बतायी कि आरोपित के खिलाफ सासाराम न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। वहीं काराकाट पुलिस ने सुगीबाल निवासी वीरेंद्र कुमार राम को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था,जिसके आलोक में उसे पकड़कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.