देहरादून, अप्रैल 5 -- देहरादून। देहरादून के एक होटल में राजपुर रोड व्यापार समिति की वार्षिक आम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से योगेश तनेजा (अध्यक्ष), विश्वा रमन (उपाध्यक्ष), हरीश मित्तल (सचिव), राहुल अग्रवाल (संयुक्त सचिव), राजिंदर सिंह (कोषाध्यक्ष), संजय वाधवा (संयुक्त कोषाध्यक्ष) व शकील अहमद (जनसंपर्क अधिकारी) के रूप में निर्वाचित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...