देहरादून, जून 26 -- राजपुर रोड स्थित बर्तन स्टोर का ताला और शटर तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। शहर के बीचों-बीच हुई घटना को दो दिन दबाए रखने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राजपुर रोड स्थित हिमालयन अपार्टमेंट निवासी 45 वर्षीय मयंक कुमार जैन का इसी अपार्टमेंट में द यूटेंसिल्स नाम से बर्तन स्टोर है। बताया कि 23 जून की रात दुकान का शटर व ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान के कैश बॉक्स में रखे एक लाख 59 हजार 800 रुपये नकद चोरी किए। इसके अलावा दो स्टैंड मिक्सर, दो मिक्सर ग्राइंडर, छह प्रेशर कुकर, 25 स्टील की बोतलें और चार इलेक्ट्रिक केतली भी चोरी कर लीं। 24 जून की सुबह जब मयंक दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता लगा। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पीड़ित ने कहा कि अग...