राजपुर में 112 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच
सासाराम, जुलाई 9 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के राजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान क्षेत्र की 112 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि जांच के दौरान महिलाओं का हिमोग्लोबिन, एचआईवी, शुगर, रक्तचाप, वजन सहित अन्य शारीरिक जांच की गई। जांच में कई महिलाओं में खून की कमी पाई गई। सभी महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी जानकारी दी गई तथा आयरन और कैल्शियम की दवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं, प्रखंड क्षेत्र में 441 टीवी मरीजों की भी जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान एकाउंटेंट विनोद द्विवेदी, विकास कुमार, नवीन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.