कानपुर, मार्च 21 -- राजपुर, संवाददाता। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और हाल ही में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बार जनपद पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति का जोरदार स्वागत हुआ। राजपुर में नगर पंचायत में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचने पर भाजपाईयों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। राजपुर कस्बे में चेयरमैन अंशू त्रिपाठी की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति ने स्वागत के लिये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहाकि भाजपा सबको लेकर आगे बढ़ने वाली पार्टी है। पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है वह कार्यकर्ताओं के ही कारण...