बक्सर, अगस्त 27 -- पेज तीन के लिए -- बक्सर, हमारे संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के करेला गांव के समीप से पुलिस ने गुरुवार को 101 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में शामिल बाइक जब्त की है। पकड़े गए तस्कर की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सैमुद्दीन अंसारी के पुत्र मन्नू के रूप में हुई है।

शराब तस्करी का मामला पुलिस का सूचना मिली थी कि शराब की तस्करी की जा रही है। तस्कर बाइक पर शराब की खेप लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल करेला गांव के बाहर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। उसे रूकने का इशारा किया गया। तो उसने चकमा देकर भागने का प्रयास किया। लेकिन, प्रयास विफल रहा। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाइक पर 101 लीटर विदेशी शराब बराम...