बक्सर, सितम्बर 1 -- पेज चार के लिए --- महत्वपूर्ण नौ बिंदुओं की प्रविष्टि आयोग के मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर कार्य पूरा करें धनसोई, हमारे प्रतिनिधि। राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को बीएलओ की बैठक बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायतों के होने वाले परिसीमन कार्य को लेकर बीएलओ को मोबाइल ऐप के माध्यम से एन्यूमरेशन ब्लॉक से संबंधित जानकारी दर्ज करने के बारे में विस्तार से बताया गया। पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक पाठक ने बताया कि जनगणना 2011 के आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन किया जाना है। इसके लिए एन्यूमरेशन ब्लॉक की चौहद्दी से संबंधित कुल नौ बिंदुओं की प्रविष्टि आयोग के मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी। बताया कि इसे लेकर वीडियो...