बक्सर, मई 29 -- अफरातफरी इसके पहले भी भरखरा गांव में एक बस इसी तरह फूंक दी गई थी किसी ने बस में आग लगाई होगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में बीते गुरुवार की देर रात दरवाजे पर खड़ी बस में आग लगा दी गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में पूरी बस जल गई। बस लोहे का ढांचा रह गया। यह भी पढ़ें- राजपुर में फिर फूंक दी गई एक बस, लाखों का नुकसानघटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार किशुनीपुर मड़निया निवासी सुरेंद्र यादव की बस कटरिया से बक्सर के बीच चलती थी। रोज की तरह चालक ने बीते गुरुवार की शाम बस को कटरिया गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे पर खड़ी कर दी और खुद घर चला गया। देर रात बस से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्...