चतरा, अप्रैल 22 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के राजपुर गांव में एक भावुक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिला, जहां राजपुर गांव निवासी द्वारका दांगी ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुरजी देवी जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। कुछ दिन पूर्व सुरजी देवी के निधन के बाद, उनके पति द्वारका दांगी ने अपने घर के समीप "जय मां वनखंडी द्वार" का निर्माण कराकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह द्वार न केवल उनकी पत्नी के प्रति उनके अटूट प्रेम और सम्मान को दर्शाता है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा भी बन गया है। यह भी पढ़ें- राजपुर में अनोखी पहल आमतौर पर लोग अपने प्रियजनों की स्मृति में निजी तौर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, लेकिन द्वारका दांगी जी ने इसे सामाजिक स्वरूप देकर एक सकारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.