चतरा, मार्च 24 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत के लिए गर्व का क्षण तब देखने को मिला जब स्थानीय पंचायत के मुखिया को झारखंड पंचायती राज विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजपुर पंचायत स्तर पर विकास कार्यों, जनहित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं सामाजिक जागरूकता फैलाने में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मुखिया के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पंचायत में सड़क, स्वच्छता, शिक्षा एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी इनकी भूमिका सराहनीय रही है। सम्मान प्राप्त करने के बाद राजपुर मुखिया (विकाश कुमार) उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे पंचायत...