बक्सर, मार्च 16 -- बक्सर। राजपुर प्रखंड के प्रमुख और उप-प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया है। इससे प्रखंड में राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ गई है। प्रखंड प्रमुख मंजू देवी व उप प्रमुख मजीदन खातून के खिलाफ बीडीओ को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंप दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि अविश्वास के लिए आवेदन उन्हें आवेदन मिला है। जिसे पत्र के माध्यम से प्रमुख को सूचित कर दिया गया है। प्रखंड प्रमुख आठ दिनों में बैठक बुलाएंगे। आवेदन देने वालों में राधिका देवी, मानती देवी, उपेंद्र कुमार पांडेय, झब्बू पासवान,अनिल कुमार वर्मा, सुशीला देवी, मुन्ना कुमार, धनवरती देवी, मन प्यारी देवी, बिंदु देवी, फुल कुमारी देवी, अंजली देवी, माया देवी व कश्मीरा देवी प्रमुख रुप से शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...