राजपुर थाना में बकरीद को ले शांति समिति की बैठक
बक्सर, मई 27 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना परिसर में बुधवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को ले विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने की। इसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। बीडीओ ने कहा कि सभी लोग शांति एवं सदभाव के बीच बकरीद का पर्व मनाएं। अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी हो रही है। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल कर मनाएं यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल कर मनाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.