मुजफ्फर नगर, जून 11 -- बुढ़ाना। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत गांव राजपुर-छाजपुर और डूंगर से मुजफ्फरनगर के लिए बस सेवा शुरू कर दी। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से गांवों के लोगों को शहर पहुंचने में सुविधा होगी। छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को अब आसानी से मुजफ्फरनगर आना-जाना संभव हो सकेगा। उदघाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कश्यप, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो मोनू मलिक, तेलूराम कश्यप, अनिरुद्ध प्रधान, लोकेश शर्मा प्रधान, राकेश राजपूत, हरेन्द्र प्रधान, महेश, राजकुमार, कुलदीप बागड़ी, पंकज, अभिषेक, अर्ज...