आगरा, मार्च 30 -- शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को ताजगंज वार्ड में एक अवैध निर्माण सील कर दिया। एडीए के अधिकारियों के मुताबिक शमसाबाद रोड पर प्राचीन देवी मंदिर राजपुर चुंगी पर मनोज कुमार द्वारा निर्माण किया जा रहा था। इसका मानचित्र स्वीकृत नहीं था। एडीए ने नोटिस जारी किया था, लेकिन नोटिस के बाद भी काम जारी रहा। इस पर एडीए की टीम ने अवैध निर्माण को सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.