राजपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा शुरू
पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत जामुनडीह पंचायत के राजपुर गांव में रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंचदिनी श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। मुख्य अतिथि पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने अन्य अतिथियों के साथ महोत्सव का उद्घाटन किया। श्रद्धालुओं के बीच कलश वितरण करते हुए अतिथियों ने धार्मिक गतिविधियों के आयोजन से सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहन मिलने व इससे सामाजिक आर्थिक को ताकत मिलने की बात कही। यज्ञ समिति ने अतिथियों का फूलमाला, चुनरी एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। सभी अतिथिगण कलश यात्रा में रथ पर सवार होकर शामिल हुए। विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक अनुष्ठान हमारी सामाजिक एकता और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.