बक्सर, फरवरी 3 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बक्सर-कोचस रोड पर राजपुर थाना के मकोरियाडीह गांव के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार धनसोईं थाना के मानिकपुर गांव निवासी चंद्रभूषण पांडेय के पुत्र प्रवीण पांडेय गांव के ही दो युवकों नीरज पांडेय पिता स्व धनंजय पांडेय और विनीत पांडेय पिता हृदयशंकर पांडेय के साथ बाइक पर सवार होकर बक्सर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में राजपुर के पास स्थित मकोरियाडीह गांव के सामने इनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ रहे दोनों युवक और दूसरी बाइक पर सवार मुफस्सिल थाना के कृतपुरा गांव निवासी भोला साह का पुत्र गोलू साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स...