अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने पहली राजपुर औद्योगिक नगर योजना पर काम शुरू कर दिया है। योजना के लिए लैण्ड पुलिंग व आपसी सहमति जमीन ली जाएगी। योजना के बारे में किसानों को समझाने के लिए एडीए ने गांव में चौपाल लगाई। एडीए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण व नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ग्राम-राजपुर, सोफा व नरायनपुर खैर में राजपुर एकीकृत औद्योगिक नगर योजना बसाएगा। इसके लिए भू-धारकों से भूमि संग्रहण के लिए लैण्ड लैण्ड पूलिंग व आपसी सहमति के आधार पर भूमि क्रय की जाएगी। नियमों व शर्तों की भू-धारकों को जानकारी देने के लिए एडीए सचिव दीपाली भार्गव द्वारा ग्राम राजपुर व सोफा में मौके पर किसानों के मध्य जाकर योजना के महत्वपूर्ण बिन्दुओं, योजना के लाभ, लैण्ड पूलिंग के अनुबन्ध आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकार...