सीवान, अप्रैल 9 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज राजपुर द्वारा वार्षिक परीक्षा 2026 (कक्षा 9वीं एवं 11वीं के साइंस और आर्ट्स) का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, कॉपी, कलम एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए कठिन मेहनत और लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एचएम गणेश सिंह ने बताया कि यह विद्यालय अब पीएमश्री स्कूल योजना के अंतर्गत आ चुका है। इससे यहां शैक्षणिक सुविधाओं में और अधिक विस्तार होगा व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सरकारी अवधारणा को मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.