राजपुरा से कांवड़ दल हरिद्वार रवाना
हल्द्वानी, अगस्त 2 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। राजपुरा से शंभू सुट्याय कांवड़ यात्रा के तहत रविवार को लगभग 80 शिवभक्तों का दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। भगवान भोलेनाथ के जयकारों और शिव भजनों के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्षेत्रवासियों ने कांवड़ियों का पुष्पमालाएं पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया।कांवड़ संघ के पंकज कश्यप और हेमंत साहू ने बताया कि शिवभक्त पहले हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे और नीलकंठ महादेव के दर्शन करेंगे। इसके बाद पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न पड़ावों से होते हुए 10 अगस्त को हल्द्वानी लौटेंगे। 11 अगस्त को नगर के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कांवर लेने हरिद्वार रवाना हुए कांवड़िये कांग्रेस नेता ललित जोशी, पार्षद प्रीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.