हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी। राजपुरा खनन गेट से गुजरने वाले सैकड़ों डंपरों से उठने वाली धूल से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को खनन गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित पानी का छिड़काव न होने से आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में धूल का गुबार फैल रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को सांस और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस नेता और पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू के नेतृत्व में खनन गेट के कर्मचारियों का घेराव कर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी का नियमित छिड़काव शुरू नहीं किया गया तो राजपुरा खनन गेट को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान हेमंत साहू ने मौके से ही डीएलएम से फोन पर वार्ता कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पानी का छिड़काव न होने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.