राजपुरा कैंट ट्यूबवेल का वॉल्व खराब होने से बंद हुई सप्लाई
हल्द्वानी, जून 30 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र के आर्मी कैंट ट्यूबवेल का वॉल्व खराब होने से मंगलवार को पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके चलते हजारों स्थानीय लोगों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद प्रीति आर्या ने अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेते हुए खराब वॉल्व को शीघ्र ठीक कर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। बताया कि वॉल्व खराब होने के कारण हजारों लोगों के सामने पानी का संकट बन गया है। जल्द कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.