हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। राजपुरा क्षेत्र में शनिवार शाम बाइक की रफ्तार को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में रविवार को क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। राजपुरा राजेन्द्र नगर वार्ड नंबर-12 निवासी ईशा चरन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उनका पोता आयुष उर्फ हर्ष चरन बाइक से गली से होकर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने तेज बाइक चलाने की बात कहकर उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब ईशा चरन और हर्ष की मां उसे घर ले जाने लगे तो मोहल्ले के कई लोग एकत्र हो गए और पीछे से ईंट-पत्थर व लात-घूंसों से हमला कर दिया। हर्ष जमीन पर गिर गया और उसके सिर व मुंह से खून बहने लगा। आरोप है कि इसके बाद उनके घर पर भी पथराव किया गया।...