बिजनौर, अप्रैल 11 -- नहटौर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की नहटौर कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमे राजपाल सिंह को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र कुमार को ब्लॉक मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र नहटौर पर किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन व शिक्षक हितों के संबंध में अपने-अपने विचार रखें। चुनाव अधिकारी दीपक अग्रवाल एवं चुनाव पर्यवेक्षक रोहिताश सिंह ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर एक-एक नामांकन होने से सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजपाल सिंह, ब्लॉक मंत्री पद पर धर्मेंद्र कुमार महकार सिंह उपाध्यक्ष,देवराज सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रांतीय संगठन मंत्र नौबहार सिंह ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी ईमानदारी से कार्य कर...