नई दिल्ली, मार्च 25 -- राजपाल यादव कुछ दिनों पहले तब काफी चर्चा में आए जब चेक बाउंस मामले में उन्हें सरेंडर किया था। वह कुछ दिन जेल में भी रहे थे और फिलहाल बेल पर हैं। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और अब हाल ही में उन्होंने बताया कि जेल का उनका कैसा एक्सपीरियंस था और इसके बाद क्या बदलाव आए हैं।सपोर्ट करने वालों को राजपाल का मैसेज राजपाल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए खुद को जो सपोर्ट मिला है उस पर इमोशनल होते हुए कहा, 'जब आप एक सिचुएशन पर फंस जाते हो और उस वक्त जिनके साथ आपने 20 साल काम किया,वो लोग आपके साथ हैं तो अच्छा लगता है। चाहे कोई बच्चा हो या सीनियर सिटीजन सबने मेरे लिए प्रार्थना की। कई ने मुझे तन, मन, धन से साथ दिया और इससे मैं 100 साल जवां हो गया।' इसके बाद राजपाल ने मजाक किया और कहा, 'ये जो कर्ज...