राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में फैसला आज
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- दिल्ली हाईकोर्ट बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में शुक्रवार को फैसला सुना सकता है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने 2 अप्रैल को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था। अदालत में समझौते की कोशिशें सफल नहीं हो सकीं। शिकायतकर्ता कंपनी ने आरोप लगाया कि यादव ने बार-बार आश्वासन देने के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। पीठ ने अभिनेता के बदलते रुख पर नाराजगी जताई थी। शिकायतकर्ता पक्ष ने कहा कि चेक बाउंस मामले में सजा पूरी होने के बाद भी आर्थिक जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। यह भी पढ़ें- 20 लाख के चेक बाउंस में दोषसिद्धि बरकरार यह भी पढ़ें- चेक बाउंस अपील में नए साक्ष्य पेश करने की मिली अनुमति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.