नई दिल्ली, फरवरी 17 -- राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। इसी बीच, राजपाल यादव पर केस करने वाले मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक माधव गोपाल अग्रवाल का एक इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने साल 2010 में सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के कहने पर राजपाल यादव को 'अता पता लापता' बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे और आज पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रख रहे हैं।माधव गोपाल अग्रवाल ने क्या कहा?पैसे देने से किया था इनकार: माधव गोपाल अग्रवाल ने न्यूज पिंच को दिए इंटरव्यू में बताया कि राजपाल यादव, सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के जरिए उनसे से मिलने आए थे। उन्होंने कहा था कि हमारी फिल्म 'अता पता लापता' इतनी बन गई है और अगर अभी हमें कुछ पैसे नहीं मिले ताे हम बर्बाद हो जाएंगे। पहले तो माधव गोपाल अग्रवाल ने पैसे देने से म...