नई दिल्ली, फरवरी 12 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता राजपाल नौरंग यादव की जमानत अर्जी पर शिकायतकर्ता से जवाब मांगा। यादव के वकील के अनुरोध पर हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 16 फरवरी के लिए तय की है। राजपाल यादव के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने जमानत याचिका दायर की है। अधिवक्ता ने अनुरोध किया कि दूसरे पक्ष से जवाब दाखिल करने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि वह अभिनेता से संपर्क नहीं कर पाए हैं। यादव के वकील ने सोमवार तक का समय मांगा। साथ ही हाईकोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह तब तक कुछ हल निकाल लेंगे। अनुरोध स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने शिकायतकर्ता को जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले को आगे के विचार के लिए सोमवार तक के लिए टाल दिया गया। पीठ ने यादव के व्यवहार के बारे में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.