नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं और गुरुवार (12 फरवरी) के दिन उनकी बेल पर सुनवाई होगी। इसी बीच, सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में राजपाल यादव ने खुलकर इस विवाद पर बात की थी और कहा था कि कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।'उन्होंने फिल्म में इन्वेस्ट किया था' राजपाल यादव ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मुझ पर तीन इल्जाम लगे हैं। एक, मैंने 5 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है और दूसरे, मैंने लोन लिया है। वहीं मेरे हिसाब से, यह एक सिक्योरिटी चेक था। उन्होंने फिल्म में इन्वेस्ट किया था क्योंकि मैंने उस पैसे पर कभी कोई इंटरेस्ट नहीं दिया। केस अभी भी कोर्ट में पेंडिंग है और मैं कोर्ट का शुक्रगुजार हूं कि उसने मेरी बात समझी।' यह भी ...